गुरुग्राम में 27 और 28 फरवरी को ओले पड़ने की सम्भावना

 



गुरुग्राम में 27 और 28 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की अधिकतर सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2  दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद, तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

हालाँकि मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो इस साल का फरवरी महीना काफी गर्म रहा जिसका सीधा कारण ग्लोबल वार्मिंग को माना जा रहा है। 

टिप्पणियाँ